रामझूला में बिछड़ा मासूम पुलिस ने परिजनों से मिलाया

पौड़ी। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान रामझूला क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछड़े 4 वर्षीय नक्ष निवासी गोकुलपुरी, दिल्ली को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिला दिया। भीड़भाड़ के बीच बच्चा रास्ता भटक गया था और घबराया हुआ था। सूचना मिलते ही चौकी रामझूला पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी खोजबीन के बाद बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
