एडीएम ने नंदगांव स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण


टिहरी। टिहरी के अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दवाइयों के स्टॉक, वार्डों और दवा भंडार कक्ष का निरीक्षण किया। भवन में लीकेज की समस्या सामने आने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली, जिस पर मरीजों ने संतोष जताया। टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा में क्षेत्र में 71 टीबी रोगियों की पहचान होने की जानकारी मिली। वहीं चार गांवों में तीन गर्भवती महिलाएं और पांच धात्री माताएं चिन्हित हैं। एडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, सुरक्षित संस्थागत प्रसव और मानसून के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!