हिस्ट्रीशीटर वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बादल गोस्वामी,
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आस मोहम्मद (34) निवासी कुरैशी मोहल्ला, जीवनगढ़, विकासनगर को वाद संख्या 419/21, धारा 8/21/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट में गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई अपर उप निरीक्षक बलबीर सिंह एवं कांस्टेबल पदम की टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!