किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन


टिहरी गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना छाम पुलिस ने कंडीसौड़ बाजार क्षेत्र में किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन अभियान चलाया। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किरायेदारों, दुकानदारों, मकान मालिकों और बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की। सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों और व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से किरायेदारों, मजदूरों और घरेलू सहायकों का समय पर सत्यापन कराने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!