केदारनाथ यात्रा में प्रसाद व्यवस्था को नई मजबूती, स्थानीय महिलाओं को मिला रोजगार


रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर गुणवत्ता वाला प्रसाद उपलब्ध कराने और स्थानीय लोगों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्रामोत्थान परियोजना रुद्रप्रयाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। परियोजना के तहत स्थानीय उद्यम ’’केदारेश्वर एंटरप्राइजेज’’ के साथ अनुबंध कर उसे 5 लाख की सहायता प्रदान की गई है।
इस पहल से जय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रसाद पैकेजिंग कार्य से जोड़ा गया है, जिससे उन्हें नियमित रोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है। केदारेश्वर एंटरप्राइजेज द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पंचमेवा ड्राई फ्रूट्स और श्री केदारनाथ मंदिर स्मृति चिन्ह आकर्षक एवं पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!