पेयजल समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक, प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति सुधारने के निर्देश


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर कोटद्वार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेयजल समस्याओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति की स्थिति पर चर्चा करते हुए सहायक अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।
स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट में गाड़ीघाट स्थित गिंवई स्रोत, पनियाली, सिताबपुर, लालपुर, पदमपुर सुखरो, उमरावपुर और जशोधरपुर क्षेत्रों में पेयजल समस्याएं सामने आईं। अधिकारियों ने बताया कि गिंवई स्रोत की खराब मोटर को ठीक कर जलापूर्ति पुनः सुचारू कर दी गई है। कुछ क्षेत्रों में जलस्तर कम होने से ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!