विद्यार्थियों को दी ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी

टिहरी। पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की पहल पर राजकीय इंटर कॉलेज कमान में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग, यूपीआई धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग जैसे विषयों पर जानकारी दी। लोगों को साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
