प्रेरणा कोचिंग सेंटर में स्क्रीनिंग परीक्षा, 48 विद्यार्थियों ने लिया भाग


पौड़ी गढ़वाल। जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रेरणा कोचिंग सेंटर में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 48 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन देना रहा। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने बताया कि ऐसी परीक्षाओं से विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों की पहचान कर तैयारी में सुधार करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करने के लिए नियमित शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!