जिलाधिकारी के निर्देश पर निराश्रित गोवंश के खिलाफ अभियान तेज

पौड़ी। शहर में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर नगर पालिका ने अभियान तेज कर दिया है। जनता दरबार में मिली शिकायतों के बाद जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए 12 गोवंशों को कांजी हाउस भेजा। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि टैग लगे गोवंशों को जानबूझकर सड़कों पर छोड़ने वालों की पहचान सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। निराश्रित गोवंश के कारण शहर में यातायात बाधित होने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी।
