उपाध्यक्ष ने शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


हरिद्वार। ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम मिस्सरपुर में सोमवार को समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष देसराज कर्णवाल ने जनसंवाद शिविर में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति से आयोजित इस शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास और नाली-खड़ंजा जैसी समस्याओं से जुड़े कुल 18 मामले सामने आए। इनमें से पांच समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को सभी मामलों का गंभीरता से और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!