डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पार्सल डिलीवरी को लेकर हुए विवाद में डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को नवीन कुमार पार्सल डिलीवरी के लिए न्यू स्मिथ नगर पहुंचे थे, जहां सुमित लोधी ने पार्सल लेने से इनकार कर उसे वापस ले जाने को कहा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर डिलीवरी बॉय को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित लोधी को मोहनपुर चाय बागान क्षेत्र से गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया।
