बैठक में ईद पर्व पर की शांति और भाईचारे की अपील

पौड़ी गढ़वाल। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वय और पीस बैठकों का आयोजन किया गया।
बैठकों में पुलिस अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर कानून व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की अपील की। क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार चंद तथा क्षेत्राधिकारी अस्मिता ममगाई ने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया। पुलिस ने अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। सभी नागरिकों से मिल-जुलकर पर्व मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की गई।
