सचिव ने किया वन स्टॉप सेंटर और विधिक सेवा केंद्र का निरीक्षण

पौड़ी गढ़वाल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम के निर्देशन में हुआ।
निरीक्षण के दौरान महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा, परामर्श, चिकित्सीय सहायता, अस्थायी आश्रय एवं विधिक सेवाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने अभिलेखों के संधारण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श सेवाओं की गुणवत्ता पर भी चर्चा हुई। संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए गए कि महिलाओं को समय पर, संवेदनशील और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं तक त्वरित न्याय और सहायता पहुंचाना रहा।
