लंबगांव में पेयजल संकट से निपटने को जल संस्थान सक्रिय

उत्तरकाशी। लंबगांव में बढ़ती गर्मी के बीच गहराते पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान ने स्थायी समाधान की दिशा में पहल तेज कर दी है। विभागीय टीम ने अवर अभियंता राजवीर थलवाल के नेतृत्व में हुल्डियाण, भैंत और न्यूगांव क्षेत्रों में प्राकृतिक जलस्रोतों का निरीक्षण किया। विभाग ने उम्मीद जताई है कि लंबगांव के लिए उपयुक्त नया जलस्रोत मिल गया है, जिसे जल्द पेयजल लाइन से जोड़ा जाएगा। वर्तमान में नगर क्षेत्र में पटूड़ी पंपिंग योजना और पुराने प्राकृतिक स्रोत से पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन गर्मी और कृषि कार्यों के कारण पानी की उपलब्धता घट रही है। जल संस्थान ने भरोसा दिलाया कि नई योजना लागू होने के बाद नगरवासियों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
