मुख्य चुनाव आयुक्त ने यमुनोत्री धाम में किए मां यमुना के दर्शन

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तरकाशी भ्रमण के दूसरे दिन विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती की कामना की।
मुख्य चुनाव आयुक्त खरसाली हेलीपैड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने धाम परिसर का निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित कई अधिकारी, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।