दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन से 50 हजार की सहायता


देहरादून। जिला प्रशासन ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिव्यांग मनीष शर्मा को राइफल क्लब फंड से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। ब्रह्मपुरी निवासी मनीष ने एक वर्ष पूर्व अपनी जान जोखिम में डालकर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ रहे चार बच्चों की जान बचाई थी। हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनके दोनों हाथ काटने पड़े, जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायता के निर्देश दिए। प्रशासन ने मनीष को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद दी है। साथ ही उनके बेटे की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने और परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आश्वासन भी दिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस मानवीय पहल की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!