135 पाउच अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

टिहरी। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुनिकीरेती क्षेत्र से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में कैलाश गेट क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने महिला की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 135 टेट्रा पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई। आरोपी महिला ऋषिकेश की निवासी बताई गई है। बरामदगी के आधार पर थाना मुनिकीरेती में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
