चारधाम यात्रा के बीच लक्ष्मणझूला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण


देहरादून। चारधाम यात्रा और वीकेंड पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पूरी तरह सतर्क है। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्गों, पार्किंग स्थलों, गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को यातायात सुचारू रखने, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने और आपात स्थिति में त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!