विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से करें संपादित: जिलाधिकारी


पौड़ी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलए-1 एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में मतदाता सूची को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि “कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे” के संकल्प के साथ बीएलओ 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित एवं संग्रह करेंगे।
बैठक में बताया गया कि जनपद के 5,54,827 मतदाताओं को प्री-फिल्ड गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि किसी घर पर ताला बंद मिलता है तो बीएलओ तीन बार भ्रमण कर संपर्क स्थापित करेंगे। जिन व्यक्तियों का नाम वर्तमान निर्वाचक नामावली में नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम दर्ज करा सकेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणना चरण में किसी मतदाता से दस्तावेज एकत्र नहीं किए जाएंगे, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर बाद में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस जारी कर दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य अपात्र, मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलए-2 नियुक्त कर सक्रिय सहयोग देने की अपील की। बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद के 945 मतदेय स्थलों के सापेक्ष कांग्रेस एवं भाजपा द्वारा बीएलए-2 नियुक्त किए जा चुके हैं। साथ ही 28 मई तक सभी तहसीलों में प्रशिक्षण पूर्ण करने तथा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए।

बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया एसआईआर का प्रशिक्षण

रूद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तहसील स्तर पर ठस्व् एवं ठस्व् सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 22 मई को जखोली और उखीमठ तथा 23 मई को रुद्रप्रयाग तहसील में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। साथ ही ऑनलाइन डेटा अपलोडिंग की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी कराई गई। अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप घर-घर सत्यापन कार्य को पारदर्शिता और गंभीरता से संपादित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!