हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में बनेंगे विशेष “हीट स्ट्रोक रूम”


देहरादून। प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने सभी जिलों की चिकित्सा इकाइयों में विशेष “हीट स्ट्रोक रूम” स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इन रूमों में आइस पैक, आईवी फ्लूइड, ओआरएस, आवश्यक दवाइयां और वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी आपातकालीन प्रबंधन के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोस्टर, पंपलेट और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!