नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, सुरक्षा, संचार, पेयजल, विद्युत एवं आवास व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, साहसिक खेलों और वाइब्रेंट विलेज योजना को नई पहचान देगा। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि आयोजन 31 मई से 2 जून 2026 तक होगा, जिसमें 5 से 75 किलोमीटर तक की मैराथन और माउंटेन बाइक रेस आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में देशभर से 933 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!