फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण हेतु लगाया विशेष कैंप

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में जनपद में फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण अभियान के तहत विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कृषि एवं उद्यान विभाग के समन्वय से विभिन्न गांवों में किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। तहसील टिहरी के विभिन्न पंचायत भवनों में आयोजित कैंपों में 151 किसानों ने पंजीकरण कराया, जबकि घनसाली क्षेत्र में आयोजित कैंपों के माध्यम से 146 किसानों का सफल पंजीकरण किया गया। प्रशासन ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील की है।
