गंगा तट पर कर रहे थे शराब का सेवन, दो वाहन सीज


टिहरी। जनपद के मुनि की रेती क्षेत्र में शिवपुरी बीच पर गंगा तट के पास शराब सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर कोतवाली मुनि की रेती पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कुछ लोग वाहन के ऊपर बैठकर शराब पीते मिले।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की। मौके पर प्रयुक्त थार और ब्रीजा वाहन को सीज कर दिया गया तथा छह लोगों के चालान किए गए। पुलिस ने लोगों और पर्यटकों से गंगा की पवित्रता एवं सार्वजनिक मर्यादाओं का सम्मान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!