एनआई एक्ट का वारंटी देहरादून से गिरफ्तार

टिहरी। पुलिस ने ’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एनआई एक्ट में वांछित वारंटी अभियुक्त को देहरादून से गिरफ्तार किया है। एसएसपी टिहरी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नरेंद्रनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
अभियुक्त राजीव कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्रनगर न्यायालय में लंबित वाद में लगातार पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर सहस्रधारा रोड, देहरादून से उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार टिहरी भेज दिया गया। पिछले एक माह में टिहरी पुलिस 50 से अधिक वारंटियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
