जिला सलाहकार समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय समावेशन, वित्तीय साक्षरता और विभिन्न ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
लीड बैंक मैनेजर मनीष मिश्रा ने बताया कि मार्च 2026 तिमाही में 368 वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 7106 लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 650 के लक्ष्य के सापेक्ष 755 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। ग्रामीण अवस्थापना एवं स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकिंग योजना के 1520 लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरे किए गए। वहीं आरसेटी द्वारा आयोजित 15 प्रशिक्षण कार्यक्रमों से 389 लोगों को प्रशिक्षण मिला, जिनमें 321 ने स्वरोजगार शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!