स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के लिए सदैव याद किए जाएंगे बी.सी. खंडूरी


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बी.सी. खंडूरीभारतीय राजनीति में ईमानदारी, अनुशासन और सादगी की मिसाल थे तथा देश उन्हें स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सदैव याद रखेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री के निधन का समाचार मिलते ही डॉ. रावत ने अपना कुमाऊं मंडल दौरा बीच में ही स्थगित कर सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए। उन्होंने कहा कि खंडूरीका निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ. रावत ने कहा कि सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक खंडूरीने राष्ट्रसेवा को सर्वाेपरि रखा। उनका व्यक्तित्व सरल, स्पष्टवादी और अनुशासित था, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए बी.सी. खंडूरीने देश की महत्वाकांक्षी स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। डॉ. रावत ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!