मानसून से पहले नालें-नालियों की सफाई तेज करने के दिए निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं और मानसून तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे और किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर निगम हरिद्वार और रुड़की को अपने अधीन संचालित नालों-नालियों की सूची उपलब्ध कराने तथा उनकी त्वरित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। साथ ही जलभराव संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर समय रहते जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
