चमोली पुलिस ने 614 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा


चमोली। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 614 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ’ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में कोतवाली चमोली पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार 16 मई 2026 की देर रात बिरही से आगे निजमुला मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 614 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश राम (29) निवासी ग्राम पाणा ईरानी, चमोली के रूप में हुई है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 1.22 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!