शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। थाना राजपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 18 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी साकेत केडिया ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और विवाह की बात करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साकेत केडिया को गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!