ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने की 800 वाहनों की जांच

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नगर और देहात क्षेत्रों में रात्रि सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 800 से अधिक वाहनों की जांच और 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की।
रात्रि में संदिग्ध रूप से घूम रहे 22 व्यक्तियों को थाने लाकर सत्यापन किया गया और पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना लगाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 14 लोगों पर भी कार्रवाई की गई। ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में 8 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर 11 वाहन सीज, 18 वाहनों का चालान और जुर्माना किया गया। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही।
