उदयनिधि स्टालिन के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, फूंका पुतला


देहरादून। सनातन धर्म को लेकर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन की कथित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चौक पर एकत्र होकर नारेबाजी की और उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली ने कहा कि सनातन धर्म की तुलना बीमारियों से करना करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपनी संस्कृति और परंपराओं के सम्मान की रक्षा के लिए सजग है। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म देश की आत्मा है और उसके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत ने कहा कि यदि इस तरह की बयानबाजी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में भाजयुमो और भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!