छात्रों को किया साइबर अपराध और नशे के प्रति जागरूक

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
टिहरी गढ़वाल। पुलिस द्वारा एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज छाम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करने की सलाह दी। साथ ही नशे के दुष्परिणामों पर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सतर्क, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
