चेक बाउंस मामले में महिला वारंटी गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
टिहरी गढ़वाल। पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार चल रही महिला वारंटी उमा बिश्नोई (40 वर्ष), निवासी ऋषिकेश को वीरपुर खुर्द क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला एनआई एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में माननीय न्यायालय नरेंद्रनगर से वांछित थी। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र की मदद से उसे गिरफ्तार किया। एसएसपी ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
