मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में मरीजों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता: डॉ. आशुतोष


श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने गुरुवार को बेस अस्पताल के इमरजेंसी सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों के डिस्चार्ज, सैंपल और रिपोर्ट से संबंधित कार्य कंप्यूटर प्रणाली के माध्यम से समय पर किए जाएं ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके। उन्होंने इंटरकॉम सेवा के प्रभावी उपयोग और मरीज सहायता केंद्र को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईसीयू का जायजा लेते हुए मरीजों की स्थिति जानी और बेहतर उपचार का आश्वासन दिया। उन्होंने स्टाफ के कार्यों की सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!