पुलिस ने बिछड़े युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया


टिहरी गढ़वाल। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक बिछड़े युवक को उसके परिजनों से सकुशल मिलाया। 14 मई 2026 को चौकी आगरा खाल क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की पहचान बालकृष्ण गर्ग (24 वर्ष), निवासी श्योपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से संपर्क स्थापित किया। परिजनों ने बताया कि युवक नशे की लत के कारण घर से चला गया था। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद युवक को परिवार को सौंप दिया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो उठे और उन्होंने टिहरी पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!