केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण, सफाई और यातायात पर जोर

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 के सुचारू संचालन के लिए सोनप्रयाग सेक्टर में अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण मुनकटिया से सोनप्रयाग, शटल पार्किंग और सीतापुर पार्किंग क्षेत्र तक किया गया।
अधिकारियों ने यातायात, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग संचालन, शटल सेवा और यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक शटल सेवा व्यवस्थित पाई गई और कहीं जाम की स्थिति नहीं मिली। हालांकि सोनप्रयाग और सीतापुर पार्किंग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था असंतोषजनक मिलने पर संबंधित संस्था को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। व्हीलचेयर संचालन को पारदर्शी बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
