जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया बंदियों की सुविधाओं का जायजा


रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग पायल सिंह ने जिला कारागार रुद्रप्रयाग का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं, भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानी गईं। साथ ही उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण की जानकारी दी गई। सचिव ने कारागार प्रशासन को बंदियों को पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और महिला बंदियों की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!