महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए दो पिंक टॉयलेट शुरू

श्रीनगर गढ़वाल। महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर नगर निगम ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के समीप और डैम साइट क्षेत्र में दो पिंक टॉयलेट शुरू किए हैं। इनका उद्घाटन महापौर आरती भंडारी ने किया।
महापौर ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक श्रीनगर पहुंचते हैं, ऐसे में महिला यात्रियों और स्थानीय महिलाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। पिंक टॉयलेट विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाए गए हैं, जिनमें बायोडाइजेस्टर चैंबर की सुविधा है, जिससे स्वच्छता बेहतर बनी रहेगी। नगर निगम ने इसे महिला सम्मान और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
