डीएम के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में मिली लापरवाही


पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में कई खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद मिले और बायोमैट्रिक उपस्थिति संबंधी विवरण उपलब्ध नहीं कराया जा सका। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत तीन कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ओपीडी रजिस्टर में मरीजों के उपचार, दवाइयों और चिकित्सकीय परामर्श का पूरा विवरण दर्ज नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई गई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला और टीकाकरण पंजिका के निरीक्षण में भी अनियमितताएं सामने आईं। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवतियों की नियमित निगरानी और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!