पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को देहरादून से किया गिरफ्तार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) में वांछित एक वारंटी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त वेदप्रकाश को देहरादून से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त वेदप्रकाश मूल रूप से धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल का निवासी है और वर्तमान में देहरादून में रह रहा था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल सितांशु (सीआईयू) शामिल रहे।
