यमुनोत्री पैदल मार्ग पर व्यवस्थाओं का लिया गया फीडबैक

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा 2026 के दौरान यमुनोत्री धाम में पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीओ बड़कोट चंचल शर्मा ने पैदल मार्ग पर ड्यूटियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालन और भीड़ नियंत्रण को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं से फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यात्रा को सुगम बनाने के प्रयास जारी हैं।
