जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चमोली। बद्रीनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार प्रातः 6ः15 बजे विधिविधान के साथ खुलने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने भी पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने तीर्थयात्रियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
