सीएचसी महिलाओं को किया संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक


पौड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबों में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला की देखरेख में कुल 32 अल्ट्रासाउंड किए गए, जिनमें 25 गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए अस्पताल में ही सुरक्षित प्रसव कराने की सलाह दी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने मातृत्व सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क बनाए रखें, उनकी निगरानी करें और प्रसव के समय उन्हें समय पर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!