पौड़ी पुलिस की मुस्तैदी, जोन-सेक्टर प्लान से मजबूत सुरक्षा


श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए पौड़ी पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार और सीओ सदर तुषार बोरा ने प्रमुख पड़ाव श्रीनगर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महिला थाना श्रीनगर में आयोजित बैठक में पुलिस, पीएसी, आपदा राहत बल, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। यात्रा मार्ग को 3 जोन और 6 सेक्टर में बांटकर निगरानी मजबूत की गई है। नैरो पैच, ब्लैक स्पॉट और बॉटलनेक चिन्हित कर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!