नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर प्रहार, महिलाओं के अधिकारों दिया पर जोर


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा ऐतिहासिक कदम बताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों ने राजनीतिक कारणों से इस तरह के प्रयासों में बाधा डाली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को निर्णय-निर्माण में समान भागीदारी देना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है, लेकिन विपक्ष द्वारा इसे रोकने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसीमन को लेकर फैलाए गए भ्रम तथ्यहीन हैं और इससे किसी राज्य के प्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी इस विषय पर पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में महिलाएं उन ताकतों को जवाब देंगी, जो उनके अधिकारों में बाधा बनती हैं। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!