“सुरक्षित जीवन सुरक्षित दवा” अभियान के तहत किया जागरूक

उत्तरकाशी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के निर्देशानुसार “सुरक्षित जीवन सुरक्षित दवा” अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सचिव सचिन कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर मोहम्मद ताजिम एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा जोशियाड़ा क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों व जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया गया तथा डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जेनेरिक दवाओं के लाभ, गुणवत्ता एवं किफायती होने की जानकारी दी गई। साथ ही मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा व आवश्यक लाइसेंस की अनिवार्यता पर भी बल दिया गया।
