अभियान चलाकर किया 6 मुकदमाती मालों का निस्तारण
टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में थानों के मालखानों में लंबे समय से लंबित मुकदमाती माल, वाहनों एवं अन्य वस्तुओं के त्वरित निस्तारण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए 06 मुकदमाती मालों का विधिसम्मत निस्तारण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में प्रक्रिया प्रारंभ की गई। गहन परीक्षण के बाद इन मालों को चिन्हित कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त किए गए। सभी विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर दिनांक 18 अप्रैल 2026 को उनका नष्टकरण किया गया। इस कार्रवाई से मालखाने का बोझ कम होने के साथ रिकॉर्ड प्रबंधन में पारदर्शिता एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित हुई है।
