श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाया गया। मालवीय घाट पर संतों के सानिध्य में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अष्ट चिरंजीवी पूजन किया गया। जिसमें भगवान परशुराम सहित अष्ट चिरंजीवियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। 51 ब्राह्मणों द्वारा गायत्री मंत्र जाप के माध्यम से कार्यक्रम को वैदिक परंपरा के अनुरूप संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के विद्यार्थियों ने शस्त्र-कला का प्रदर्शन किया तथा सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि विधिवत रूप से जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शहर के साथ गांवों में भी भगवान परशुराम का पूजन किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा हरिद्वार में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम धर्म, न्याय और तेजस्विता के प्रतीक और सभी सनातनियों के गुरु हैं। युवा पीढ़ी को उनके पदचिन्हों पर चलते हुए देश और धर्म के प्रति योगदान करना चाहिए। इस मौके पर स्वामी कार्तिक गिरी, स्वामी भास्कर पुरी, स्वामी विश्वा पुरी, दिनेश बाली, राजकुमार शर्मा, विष्णु शर्मा, रजनीश योगी, दिनेश शर्मा, सुमित कुमार, चमन गिरी, कुलदीप शर्मा, शीतल उपाध्याय, अशोक त्रिपाठी, विष्णु शर्मा, राजीव वशिष्ठ, संजू अग्रवाल, अभि चौहान, सचिन पैन्यूली, जितेंद्र शर्मा, ऋषि शर्मा, लवली चौहान, रुद्राक्ष भट्ट, आदित्य जगुड़ी, कृष्णा गिरी, , विशाल गिरी, मनोहर गिरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!