पीएनबी का मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम, 55 करोड़ के ऋण प्रस्ताव प्राप्त’’

हरिद्वार। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय द्वारा बीएचईएल सेक्टर-4 स्थित पीएनबी हाउस में मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक की ऋण योजनाओं को आमजन तक सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना रहा। मुख्य अतिथि अवधेश कुमार झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में लगभग 55 करोड़ के ऋण प्रस्ताव प्राप्त हुए, जबकि मौके पर ही 5 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। गृह, वाहन और शिक्षा ऋण जैसी योजनाओं में ग्राहकों को लाभान्वित किया गया। बैंक ने डोरस्टेप बैंकिंग के माध्यम से सेवाओं को सुलभ बनाने और भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने का भरोसा दिलाया।
