जंगल में भटके विदेशी नागरिक सहित दो लोगों का किया रेस्क्यू

टिहरी गढ़वाल। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जंगल में भटके एक विदेशी नागरिक और उसके भारतीय साथी को सुरक्षित रेस्क्यू किया। 17 अप्रैल की रात डायल 112 पर सूचना मिलते ही देवप्रयाग और बछेलीखाल पुलिस टीम सक्रिय हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा के नेतृत्व में टीम ने घने जंगल, अंधेरे और कठिन भू-भाग के बीच करीब चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया। दोनों को गंगा किनारे सुरक्षित खोजकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया। रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!